गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज में खेली जा रही ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को सुपर लीग की तस्वीर साफ हुई। गोवा, आईपीपीपीएल, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, झारखंड, डायमंड एएफसी, उत्तराखंड और महाराष्ट्र ने अंतिम आठ में अपना स्थान पक्का किया।
उत्तर प्रदेश ने एकतरफा मुकाबले में असम को हराया। उत्तर प्रदेश की शानदार गेंदबाजी के कारण असम महज 24 रन बना सकी। उत्तर प्रदेश ने 2.5 ओवर में मैच जीत लिया। चार विकेट लेने वाले उत्तर प्रदेश के रिजवान मैन ऑफ द मैच चुने गए। उत्तराखंड ने राजस्थान को 50 रनों का लक्ष्य दिया। प्रत्युत्तर में राजस्थान 31 रनों पर ढेर हो गई। पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच मैच में पूर्वांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 25 रनों का स्कोर बनाया। महाराष्ट्र ने 2.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
झारखंड ने एएफसी को 14 रनों से हराया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में डायमंड एएफसी 34 रनों पर ढेर हो गई। बीबीएस टर्मिनेटर ने एआईआईबी को, गोवा ने उत्तराखंड को, महाराष्ट्र ने विदर्भ को, आइपीपीपीएल ने झारखंड को पराजित किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे उत्तराखंड 33 रन ही बना सका।