फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में भूत प्रेत को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आठ घायल

Mon, 02 Nov 2020 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में भूत प्रेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी लार पहुंचाया गया उपचार हुआ। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति और रामानंद प्रजापति पट्टीदार हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

छह लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

आरोप है कि महेंद्र के परिवार के लोगों पर रामानंद के परिवार के लोग भूत-प्रेत करने का आरोप लगा रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के महेंद्र प्रजापति, चंदन प्रजापति और दूसरे पक्ष के रामानंद प्रजापति, मालती देवी, रीमा, संध्या, साधना, और अभिषेक घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार हुआ। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें