रामपुर कारखाना गांव निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके संपर्क में रहने वाले 20 वर्षीय युवक और एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बगहा चौरी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक को लखनऊ जाना था। कोविड जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर के देवरिया खास के रहने वाले एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके संपर्क में रहने वाली पत्नी जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छपिया गांव के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
अभी तक 175 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि आठ लोग संक्रमित मिले हैं। दो लोगों को भर्ती किया गया है, जबकि एक महिला का इलाज लखनऊ में चल रहा है।