फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2021: ईद उल अजहा आज, घरों में ही की जाएगी कुर्बानी

Wed, 21 Jul 2021 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

देर रात तक होती रही बकरों की खरीद फरोख्त, मस्जिदों के पास की गई सफाई 
विज्ञापन
बकरीद 2021 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्याग, कुर्बानी और अल्लाह की रजा हासिल करने का पर्व ईद उल अजहा बुधवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार लोग अपने घर में कुर्बानी करेंगे। मस्जिद में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50 लोग ही नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन


उधर, शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में मंगलवार को ईद उल अजहा की तैयारियां जोर-शोर से होती दिखाई दीं। कोरोना और महंगाई का असर बकरों की कीमतों पर नजर आया। बाजार में बकरे छह हजार से 45 हजार रुपये तक बिके। कुछ बकरों की कीमत अस्सी हजार रुपये तक भी लगाई गई।

शहर के इलाहीबाग, उर्दू बाजार, शाह मारूफ, खूनीपुर, रेती रोड, तुर्कमानपुर, चक्शा हुसैन, जाहिदाबाद, अस्करगंज, जाफरा बाजार, उंचवा, गोरखनाथ, रसूलपुर आदि जगहों पर देर रात तक क़ुर्बानी के जानवर खरीदने के लिए लोग मोलभाव करते दिखे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सेवइयां और मेवे भी खूब बिके

नखास के दुकानदार मुअज्जम सिद्दीकी के मुताबिक ईद उल अजहा पर सेवइयां, शीर खुरमा, शीर आदि मीठे पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की भी खूब खरीदारी हुई। नखास के साथ ही उर्दू बाजार, जाफरा बाजार, गोरखनाथ में भी सेवइयां, मेवे, खोवा की दुकानें सजी थीं।

सब्जी विक्रेता फिरोज निहाली के मुताबिक  मसाला, प्याज, लहसुन, अदरख आदि की भी जमकर खरीदारी हुई। रेती के कपड़ा कारोबारी नबीन के मुताबिक त्योहार के मद्देनजर कुर्ता पायजामा आदि कपड़े भी लोगों ने खूब खरीदे हैं।

कुर्बानी स्थलों को पर्दे लगाकर ढकने की अपील
हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि निजी स्थलों पर सामूहिक कुर्बानी का भी ऐहतमाम किया जाएगा। उन्होंने सामूहिक कुर्बानी स्थलों को पर्दे लगाकर ढकने की अपील की है। कारी मो. अनस रजवी ने अपील की है कि कुर्बानी से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढों में दफन करें। कुर्बानी की खाल सदका करें या किसी दीनी इदारे को दें। मदरसों को अच्छी रकम से भी नवाजें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें