सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के अंतर्गत संचालित वार्षिक परीक्षा के दौरान बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में मंगलवार को तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग कर रहे थे।
परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे महाविद्यालय के शिक्षक गिरजेश चंद्र मिश्र एवं दीपक देव तिवारी ने उनके पास से अनुचित सामग्री पकड़ा। तीनों छात्रों के विरुद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो . अभय कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई की। संवाद