फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीटेक व एलएलएम में दाखिला को 1880 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 21 Jul 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए चल रही स्नातक, परास्नातक तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में बृहस्पतिवार को बीटेक व एलएलएम, एमएससी होम साइंस/एमएससी फ़ूड टेक्नोलॉजी व स्ववित्तपोषित डिप्लोमा प्रोग्राम में लगभग दो हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
विज्ञापन


सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें 1291 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एलएलएम, एमएससी होम साइंस/एमएससी फ़ूड टेक्नोलॉजी परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 589 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रवेश परीक्षा समन्वयकों की छह सदस्यीय टीम ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया व कक्ष-परिप्रेक्षकों को दिशा-निर्देशित किया। दावा है कि किसी भी परीक्षार्थी के पास से कोई अनुचित सामग्री नहीं मिली।

आज इन विषयों की होगी परीक्षा

स्नातक की प्रवेश परीक्षाओं के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक बीबीए तथा बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट और दोपहर की पाली में 2 से 4 बजे तक एमए अर्थशास्त्र तथा एमएससी पर्यावरण विज्ञान की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें