फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई को छोड़ दुल्हन सजाने में लगी थी शिक्षिकाओं की ड्यूटी, डीएम ने निरस्त किए निर्देश

Tue, 28 Jan 2020 12:00 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में दुल्हन सजाएंगी शिक्षिकाएं - फोटो : file
विज्ञापन
पहली बार ऐसा मौका होता, जब शिक्षिकाएं पढ़ाई छोड़ दुल्हन को सजातीं। इसके लिए बकायदा शिक्षा विभाग ने लिखा-पढ़ी में निर्देश भी जारी कर दिया था। इस निर्देश के बाद से विभाग में कटाक्ष का दौर शुरू हो गया था, क्योंकि जो पत्र जारी किया गया है, वह सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हुआ। वायरल होने के बाद से लोगों के कमेंट भी आने शुरू हो गए था।
विज्ञापन


मामला शासन तक पहुंचने के बाद डीएम ने निर्देश को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जैसे ही पत्र की जानकारी मिली, वैसे ही बीईओ के निर्देश को निरस्त करते हुए, बीईओ ध्रुव जायसवाल को देर रात निलंबित कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह 28 जनवरी को होना है। इस बार सामूहिक विवाह में 184 जोड़े एक-दूसरे के जिदंगी भर के साथ बनेंगे। इन्हीं जोड़ों में 27 लोग निकाह भी करेंगे। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से सबको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

 

निर्णय की कॉपी सोशल मीडिया पर बड़़ी तेजी से वायरल

इसी जिम्मेदारी के तहत शिक्षा विभाग की 18 शिक्षिकाएं और दो शिक्षामित्र की ड्यूटी इसलिए लगाई गई थी कि वह दुल्हनों को तैयार करें। बकायदा इसके नौगढ़ बीईओ ध्रुव जायसवाल ने लिखा-पढ़ी भी की है। इस निर्णय की कॉपी सोशल मीडिया पर बड़़ी तेजी से वायरल भी हुआ।
 

फेसुबक पर यूजरों ने कटाक्ष के तौर पर कमेंट भी शुरू कर दिए है। एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा है बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं वैसे भी पढ़ाई नहीं करा पा रही है, कम से कम वह दुल्हनों को ठीक ढंग से तैयार कर लेंगी। इसके बदले उन्हें कुछ दिया भी न जाए। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा है शिक्षा मंत्री के जिले में प्रयोग अच्छे हो रहे हैं। ऐसे प्रयोगों से सीखने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

इनकी लगाई गई ड्यूटी

आदेश में दुल्हन सजाने के लिए शिक्षिकाओं व महिला शिक्षामित्रों को लगाया गया था। इनमें प्रावि. नौगढ़ की शिक्षा मित्र साधना श्रीवास्तव, प्रावि मुड़िला की शिक्षा मित्र शांती यादव, प्रावि गोवर्धनपुर की अध्यापिका साक्षी श्रीवास्तव, बेलौहा की संध्या कबीर, जवाहरनगर की नीलम वर्मा, मुड़िला की वंदना यादव, साड़ी की नीलम, गोसाईपुर की आरती चौधरी, नौगढ़ की जूही मिश्रा व संगीता, जगदीशपुर राजा की प्रतिमा श्रीवास्तव, बचड़ा-बचड़ी की पल्लवी सिंह, अहिरौली की ऊषा उपाध्याय, बलुरी की अनुराधा, सेखुइया की सुषमा जायसवाल, रोवापार की नाजमीन, रेहरा की अनुराधा शुक्ला, रामपुर की संदीपा राजा, पलियाटेकधर की कालिंदी शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदवा की प्रियदर्शिका पांडेय के शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें