फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी इको जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय से मशीन मिलने का इंतजार
विज्ञापन


गोरखपुर। जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में इकोकार्डियोग्राफी (इको) जांच की सुविधा जल्द ही फिर से शुरू होगी। अस्पताल प्रशासन ने नई इको मशीन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के साथ ही मुख्यालय ने मशीन खरीद ली है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में दूरदराज के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल में इको मशीन खराब होने से जांच नही हो पा रही थी। प्राइवेट जांच केंद्र में जांच महंगी होने के कारण मरीजों को बहुत दिक्कत हो रही थी। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मुख्यालय ने मशीन खरीद ली है। वह जल्द ही आ जाएगी। मशीन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें