फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में अगले सप्ताह शुरू होगी इको मशीन

Wed, 19 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में इको जांच न होने से , हृदय रोगियों को जाना पड़ता है बाहर,अब मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


स्ंवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में अगले सप्ताह इको जांच मशीन लगा दी जाएगी। जिसके शुरू होते ही हृदय संबंधी बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा और मजबूत हो जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

तकनीकी कमियों के कारण मशीन को चलाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया था। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मशीन का ट्रायल पूरी होने की प्रक्रिया में है। तकनीकी टीम अंतिम परीक्षण कर रही है। अगले सप्ताह से यह सुविधा पूरी तरह शुरू हो जाएगी। विभाग के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित गुप्ता का कहना है कि नई इको मशीन लगने से मरीजों को निजी अस्पताल नही जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी काफी लाभ मिलेगा। गंभीर मरीजों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें