फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला और उसकी बेटियों से मारपीट का आरोप

Wed, 19 Nov 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नामजद सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर (केवटान टोला) में महिला और उसकी बेटियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में रीता निषाद पत्नी राम केवल निषाद ने बताया कि उसने हाल ही में खरीदी गई जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराया। इसी दौरान बगल के ही वकील, राजकमल, अर्जुन और करीब 15 लोगों ने उनकी चहारदीवारी तोड़ दी। विरोध करने पर उसे गालियां देते हुए घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान वकील एवं राजकमल ने छेड़खानी की कोशिश की और बचाव में आईं उसकी दो बेटियों को भी पीटा। आरोपियों ने उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। महिला ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी तो आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें