गोरखपुर। रविवार शाम मसीही कलीसिया चर्च मेडिकल रोड खरैया पोखरा में रविवार को मसीही कलीसिया के बैनर तले ईस्टर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेले में गीत-संगीत का लोगों ने आनंद लिया।
मुख्य अतिथि फादर साबू ने कहा कि यह पर्व पुनरुत्थान सत्य और धर्म की विजय का संदेश देता है। ईस्टर मिलन के आयोजक नितिन रॉबर्ट थे। मेले के दौरान पूरा चर्च परिसर रंग-बिरंगे झालर से सजा था। कार्यक्रम में करीब पंद्रह युवा मंडली ने शिरकत की। लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया और स्टालों पर जमकर खरीदारी की। मसीही समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाइयां दीं।
इस मौके पर पादरी राकेश जॉन, ललित दास, सतीश दास, आदर्श हरबर्ट, नेल्सन फिलिप, सुदीप प्रताप आदि मौजूद रहे।