फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाइनेंसकर्मी पर लोन दिलाने के नाम पर 43 हजार रुपये ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। कस्बा के वार्ड संख्या 11 दलदरहा निवासी दीपचंद मद्धेशिया की तहरीर पर पुलिस ने एक फाइनेंस कर्मी के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर 43 हजार रुपये लेने और वापस मांगने पर टालमटोल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

दीपचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनवरी 2023 में पकड़ी निवासी राममनोहर गौड़ जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। उसने जमीन खरीदने के लिए लोन दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि आरोपी ने कागजात तैयार कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 43 हजार रुपये ले लिए लेकिन न तो लोन दिलाया और न ही रकम वापस किए।
आरोप है कि बाद में संबंधित फाइनेंस बैंक भी बंद हो गया, जिसके चलते उसकी परेशानी और बढ़ गई। रकम मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें