फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन महीने बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। फरवरी में ही अधिकतम तापमान सताने लगा है। लगातार 10वें दिन बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। बढ़ते तापमान ने गर्मियों को लेकर लोगों की धड़कनें बढ़ानी शुरू कर दी है। लगभग तीन महीने बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर 18.1 डिग्री रहा। इससे पहले 21 नवंबर 2025 को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले चार दिन में तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस वजह से यह माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि दिख सकती है।
मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि 24 फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। फरवरी महीने में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें