फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कानफोड़ू डीजे बना विवादों की जड़, शादियों में बढ़े खूनी संघर्ष के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आवाज और देर रात तक बजने वाले डीजे से स्वास्थ्य के साथ सामाजिक तनाव भी बढ़ा
विज्ञापन



गोरखपुर। शादी और अन्य समारोहों में कानफोड़ू डीजे अब केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक तनाव और हिंसक घटनाओं की वजह भी बनता जा रहा है। पहले जहां देर रात तक बजने वाले डीजे से लोगों की नींद और सेहत प्रभावित हो रही थी, वहीं अब छोटे-छोटे विवाद जानलेवा झगड़ों और खूनी संघर्ष में बदलते दिखाई दे रहे हैं।
पिछले तीन सालों में गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में डीजे से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं। एक मामले में शादी समारोह के दौरान गाना बदलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां डीजे कर्मी के स्टाफ पर चाकू से हमला कर दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में गांव में देर रात डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पूर्व में सामने आ चुके हैं कई मामले
12 फरवरी 2026 : सिकरीगंज थाना के हरिजनपुर गांव में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में मुनीब चौहान की हत्या हो गई। मनबढ़ों ने लाठी से तब तक उसे पीटा, जब तक वह अचेत नहीं हो गया। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
3 दिसंबर 2025 : डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में छह लोग घायल हो गए। इस मामले में उरुवा पुलिस ने दो नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2023 : कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव के परसौनी टोले पर 31 दिसंबर की रात को नए साल के जश्न की पार्टी के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें