फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मतदाता जागरूकता के लिए हर विधानसभा को मिलेंगी 10 ईवीएम-वीवीपैट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने की पहल शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की मौजूदगी में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम वेयरहाउस खोला गया। इस दौरान 180 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें निकाली गईं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय पर ईवीएम और वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए जाने हैं।
इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 10-10 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय और ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा ईवीएम के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और प्रचार-प्रसार में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार श्रीवास्तव, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें