फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : आज से गर्म तेज हवाएं और करेंगी बेहाल, सड़कों पर धूल का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पहले ही गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को अब शनिवार से गर्म तेज हवाएं बेहाल करेंगी। हवाएं पुरवा होने के कारण तेज धूप के साथ चिपचिपाहट भरी गर्मी रहेगी। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को थोड़ी राहत रही। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 38.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 87 और न्यूनतम 53 प्रतिशत रहा। तापमान भले ही 39 डिग्री के आसपास रहा लेकिन शरीर झुलसाने वाली गर्मी घर के साथ ही बाहर निकले लोगों को भी परेशान करती रही।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 से 26 मई तक तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 25 से 35 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में तेज पूर्वी हवाएं चलेंगी। इस वजह से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही रहेगा। हाल-फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें