व्यापारी आकाश ने बताया कि मध्य प्रदेश में ही लहसुन 200 से 220 रुपये किलो है। वहीं लहसुन मंडी में 220 से 240 रुपये किलो बिक रहा है। खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत 300 रुपये किलो को पार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि फरवरी के शुरुआत में लहसुन की नई फसल आने के बाद ही दाम कम होंगे।
इसे भी पढ़ें: जेल में गैंगवार का खतरा...सुधीर-राकेश समेत पांच माफिया किए गए इधर-उधर
पिछले वर्ष 20 रुपये किलो बिका था लहसुन
लहसुन व्यापारी रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष लहसुन का उत्पादन अधिक होने से 15 रुपये किलो तक बिका था, लेकिन इसके बाद असमय बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे इस वर्ष लहसुन की पैदावार कम हुई।