फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन की रजिस्ट्री में बुजुर्गों का होगा आई स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमीट्रिक के जरिये अंगूठे का निशान स्पष्ट नहीं आने से आधार कार्ड सत्यापन में हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन

सभी तहसीलों में जल्द शुरू होगी व्यवस्था, डिवाइस खरीदने के निर्देश


गोरखपुर। अब जमीन की रजिस्ट्री के समय बुजुर्ग क्रेता-विक्रेता के आधार कार्ड का सत्यापन आंखों को स्कैन कर किया जाएगा। बायोमीट्रिक मशीन से बुजुर्गों के अंगूठे का स्कैन करने पर स्पष्ट नहीं आ रहा है। ऐसे में अब आईरिस डिवाइस से आंखों को स्कैन करने का निर्णय लिया गया है। जिले के सभी तहसीलों पर डिवाइस खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, दो फरवरी से फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जमीनों की रजिस्ट्री के समय आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। बहुत सारे बुजुर्ग क्रेता-विक्रेता के अंगूठे का निशान स्पष्ट नहीं आने के चलते सत्यापन में दिक्कत आ रही थी। कई बार शासन से अनुमति लेकर मैनुअल सत्यापन कराया गया। इससे रजिस्ट्री में भी देरी हो रही थी और गवाह भी परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए शासन के निर्देश पर अब रजिस्ट्री विभाग में आईरिस डिवाइस इंस्टाल किया जाएगा है। इसके लिए डिवाइस खरीदने को कहा गया है। इसके इंस्टॉल होने से जिन बुजुर्गों के अंगूठे का निशान स्पष्ट नहीं होगा, उनकी आंखों को भी स्कैन किया जा सकेगा। इससे आधार कार्ड के सत्यापन में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप एवं पंजीयन संजय कुमार दुबे ने बताया कि सभी तहसीलों में डिवाइस खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। आईरिस इंस्टॉल कराकर जल्द ही आई स्कैन की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें