फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वर डाउन होने से ढाई घंटे बाद शुरू हुई सीयूईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के पहले ही दिन अव्यवस्था परीक्षार्थियों पर भारी पड़ी। सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन पेपर अपलोड ही नहीं हो सका। इस वजह से यह परीक्षा करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीयूईटी का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी। इसके लिए सभी केंद्रों पर रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे रखा गया था। अभ्यर्थी समय से पहुंच भी गए लेकिन वह केंद्रों पर परेशान रहे। केंद्रों पर भी अभ्यर्थियों को कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा रहा था। इससे उनमें नाराजगी दिखी। गुलरिहा स्थित एक ऑनलाइन सेंटर पर परीक्षा देने गए अभ्यर्थी ने बताया कि पूर्वाह्न 11:23 बजे से परीक्षा शुरू हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें