फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पॉवर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से बिछिया के 1400 घरों की बिजली गुल

Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जाफरा बाजार में ट्रांसफाॅर्मर का केबल जला, राप्तीनगर विस्तार में एलटी केबल में फॉल्ट से 250 उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में सोमवार को हुई बारिश से एक बार फिर बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। मोहद्दीपुर उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफाॅर्मर में सोमवार सुबह लगभग चार बजे फॉल्ट होने से बिछिया के लगभग 1400 घरों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद से उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे। इसके साथ ही सुबह पानी की किल्लत ने मुसीबत बढ़ा दी। उपभोक्ताओं के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पॉवर ट्रांसफाॅर्मर को सही कर सुबह लगभग 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। वहीं अन्य इलाकों में भी बारिश से फाॅल्ट के कारण लोगों को परेशानी हुई।

मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार जायसवाल ने बताया कि बारिश के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। इस कारण मोहद्दीपुर में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। तार पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पॉवर ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत हुई है। वहीं जाफरा बाजार में रात में रविवार रात लगभग 11 बजे के बाद बिजली गुल हो गई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार ट्रांसफाॅर्मर के तार में परेशानी हुई थी, जिसे दोपहर एक बजे के बाद सही कर बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन

बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि बिजली व्यवस्था इस क्षेत्र में सही थी। कोई बड़ा फॉल्ट नहीं था। वहीं राप्तीनगर में करीमनगर चौराहे के पास एलटी केबल में सुबह 10 बजे फाॅल्ट हो गया, जिससे राप्तीनगर विस्तार मानबेला में 250 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इसे दोपहर एक बजे ठीक किया गया। वहीं, जंपर कटने से सुबह 10 बजे राजनगर फीडर बंद हो गया, इसे सही कर 10:30 बजे बिजली बहाल की गई। दुर्गाबाड़ी में बारिश से ट्रिपिंग की समस्या रही। पादरी बाजार में रविवार रात 11 बजे ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज उड़ने से बिजली बाधित हुई, जिसे एक घंटे में सही किया गया। दुबारा सुबह चार बजे से बिजली आती-जाती रही। अन्य जगहों पर भी परेशानी रही, जिससे छोटे-छोटे फाॅल्ट को बिजली कर्मी ठीक करते रहे।
अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शहर में बारिश को लेकर कुछ परेशानी हुई थी, जिसे तत्काल सही कर लिया गया। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

कोट
बिछिया में सोमवार भोर में करीब तीन बजे से बिजली कटौती हुई। दोपहर 12:00 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। लोग पानी और बिजली की समस्या को लेकर बेहद परेशान रहे। टंकी में पानी होने से दिनचर्या में भी दिक्कत आई है।
विज्ञापन

- चंद्रभान, बिछिया

कोट
पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिति सही नहीं है। मोहल्ले के लोग बेहद परेशान है। जरा सी हवा या बूंदाबांदी होती है तो विभाग की तरफ से लाइट पहले ही काट दी जाती है। सबसे बड़ी दिक्कत है यह है कि कंप्लेंट नंबर हमेशा बिजी रहता है।
- दीनानाथ सिंह, बिछिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें