संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के बसंतपुर टोला (विचौउआआ, वार्ड नंबर 2) में शराब के नशे में धुत लोगों ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
बसंतपुर टोला निवासी दुर्गावती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति कृष्ण मोहन सोमवार शाम करीब पांच बजे खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर दुर्गावती अपनी बेटी ममता के साथ मौके पर पहुंचीं, तब आरोपियों ने उन पर भी हमला कर पीट दिया। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बचाया। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।