गोरखपुर। लखनऊ मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बुधवार को गोरखपुर जंक्शन पर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। स्टेशन परिसर में बाहरी लोगों की ओर से लगाए लापता के व्यक्ति के पोस्टर चिपके होने पर जमकर नाराजगी जताई।
उन्होंने मौजूद अफसरों को निर्देश दिए कि आगे से ध्यान रखें कि स्टेशन परिसर में सिर्फ रेलवे से जुड़ी सूचनाओं को छोड़ अन्य किसी भी तरह के पोस्टर न लगे हों। आगे से ऐसा होता है तो जवाबदेही तय की जाएगी। कहा कि वाहन पार्किंग को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। प्लेटफार्म नंबर 9 पर लगे वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा कराएं। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेल नीर को एक स्थाई जगह रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई के लिए सीएचआई को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खुद मॉनीटरिंग करें और कहीं कोई दिक्कत आए तो वरिष्ठ अफसरों को सूचित करें।