फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अस्मिता नेशनल रोइंग लीग का हुआ आगाज

विज्ञापन
रामगढ़ ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी ।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में बुधवार को अस्मिता नेशनल रोइंग लीग का उद्घाटन हो गया। अगले तीन दिनों तक 16 राज्यों की 275 महिला खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए जोर-आजमाइश करेंगी। प्रतियोगिता के मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जीडीए वीसी पुष्पराज सिंह ने कहा कि गोरखपुर अब केवल अपनी विरासत के लिए नहीं, बल्कि वॉटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में भी पहचाना जा रहा है।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाते हुए कहा कि अस्मिता लीग जैसी प्रतियोगिताएं न केवल बेटियों को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाई देती हैं। विशिष्ट अतिथि आरएफआई के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने कहा कि लीग की सबसे खास बात इसकी इनामी राशि है। पहली बार रोइंग में पदक विजेताओं को ही नहीं, बल्कि आठवें स्थान तक आने वाली टीमों को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर यूपी रोइंग एसोसिएशन की लीगल कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, अमित बथवाल, शुभम बथवाल आदि मौजूद रहे।

...........

लीग में होंगी इन वर्गों की स्पर्धाएं
लीग में 14 मई (बृहस्पतिवार) को हीट्स की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी। सभी स्पर्धाएं 1000 मीटर के ट्रैक पर होगी। लीग में अंडर-15 आयु वर्ग में सिंगल स्कल, डबल स्कल, पेयर्स और कॉक्सलेस फोर्स, अंडर-19 में सिंगल स्कल, डबल स्कल, पेयर्स और क्वाड्रुपल स्कल और ओपन वर्ग में डबल स्कल, पेयर्स, एलडब्ल्यू डबल स्कल और एलडब्ल्यू पेयर्स की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन


................

इन स्थानों पर मिलेंगे नकद पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार : 1,55,500
द्वितीय पुरस्कार: 1,45,500
तृतीय पुरस्कार: 1,35,500
चौथा पुरस्कार : 1,25,500
पांचवां पुरस्कार:1,15,500
छठा पुरस्कार: 1,00,000
सातवां पुरस्कार: 50,000
आठवां पुरस्कार : 50,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें