- जलकल विभाग ने 22 कार्यों के लिए जारी किए टेंडर, नए वार्डों में पहुंचेगा सप्लाई का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के नए वार्डों में पेयजल आपूर्ति को लेकर आ रही समस्या अब जल्द दूर होने वाली है। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 17 वार्डों में पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जलकल विभाग ने टेंंडर जारी कर दिया है।
17 वार्डों में 22 जगहों पर पाइपलाइन विस्तार का कार्य होना है। इसमें वार्ड नंबर 40 कृष्णानगर, 58 सूरजकुंड धामनगर, 50 कल्याणपुर, 59 आत्माराम नगर, 24 मत्सयेंद्र नगर, 27 जटेपुर, 75 शिवाजीनगर, 15 हनुमंतनगर, 78 पुराना गोरखपुर, 47 महात्मा ज्योतिबा फूले नगर, 80 राप्तीनगर, 36 लोहियानगर, 14 डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, 54 उर्वरकनगर, 71 आर्यनगर, 18 गायत्रीनगर और 68 महर्षि दधीचि नगर शामिल हैं।
जलकल के महाप्रबंधक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि नए वार्डों में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।