फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुले नाले बने खतरा, कई जगह अब तक नहीं डाले गए स्लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद पार्क और फलमंडी के पास खुले पड़े हैं नाले
विज्ञापन

पांडेयहाता पुलिस चौकी के पास भी दुर्घटना की बनी हुई आशंका



गोरखपुर। शहर में नाला निर्माण और मरम्मत कार्य के बावजूद कई स्थानों पर नाले अब भी खुले पड़े हैं। इन स्थानों पर स्लैब नहीं डाले जाने से लोगों की सुरक्षा खतरे में है। खुले नालों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है।
मुंशी प्रेमचंद पार्क के सामने और फलमंडी के पास नाले खुले हुए हैं। यह क्षेत्र काफी व्यस्त माना जाता है और यहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पार्क के सामने बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही अधिक होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसी तरह पांडेयहाता पुलिस चौकी के पास भी नाले की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे नाला खुला होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शहर के प्रमुख रास्तों में शामिल है, जहां हर समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। व्यापारी हमेशा इस रास्ते से आते-जाते रहते है।
विज्ञापन

बसंतपुर स्थित हार्बर्ट बंधे के पास निर्माणाधीन नाला भी कई स्थानों पर खुला हुआ है। नाले के आसपास बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यही हाल क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय नार्मल के सामने बनी पुलिया के पास की भी है। यहां भी बड़े नाले पर अभी स्लैब नहीं डाले गए हैं। हाल के दिनों में नाला निर्माण स्थलों पर कई हादसे भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें