उजारनाथ। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत करमैनी के टोला रामकोला में रसूल मियां के घर से रविंद्र के घर तक निर्माण कार्य हुआ है। आरोप है कि दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दस दिन पूर्व बनी नाली कई जगह टूट कर ढह गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हुई। गांव के बृजेश प्रसाद, राजेश प्रसाद, जयचंद, कुशवाहा, हरी नरेस, हरिलाल, रामानंद, प्रभु कुशवाहा, रामआश्रय आदि का आरोप है कि नाली निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शिकायत की गई है। तमकुहीराज के बीडीओ अनिल राय ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। संवाद