तमकुहीराज क्षेत्र में फोरलेन पर बाइक के पिछले पहिए में अजगर लिपट गया। बाइक सवार ने किसी तरह उसे खींचकर निकाला और पास के गंडक नहर में फेंक दिया।
एनएच-28 पर लतवाचट्टी बाजार के पास बोधापट्टी गांव निवासी राहुल बाइक से जा रहा था। तभी उसकी बाइक सड़क पार कर रहे अजगर के ऊपर चढ़ गई। पहला पहिया अजगर के ऊपर से गुजर गया, लेकिन पिछले पहिये में अजगर लिपट गया। बाइक जाम हो गई। पहले तो राहुल बुरी तरह डर गया। वह किसी तरह बाइक से कूदकर किनारे खड़ा हो गया। आसपास मौजूद लोग भी ठिठक गए।
कुछ लोग वन निगम के अधिकारियों को बुलाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान राहुल अचानक आगे बढ़ा। अजगर को पूंछ की ओर से पकड़कर खींचने लगा। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने इस दौरान मोबाइल से उसका फोटो भी खींचा। राहुल ने अजगर को बाइक से खींचकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर आगे बढ़ गया।