फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सड़क व नाली के लिए सत्याग्रह शुरू , तीन दिनों तक जारी रहेगा आंदोलन

Sun, 16 Feb 2020 10:35 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सत्याग्रह पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाफरा बाजार के नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन रविवार से शुरू किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुधाकर पांडेय ने आंदोलन का नेतृत्व किया। लोगों का कहना था कि जब तक इलाके की जर्जर सड़क और सीवर लाइन को दुरुस्त नहीं किया जाएगा, सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने कहा कि जाफरा बाजार चौराहे से उत्तर, कुएं के पास पाकड़ के पेड़ से रमदत्तपुर काली मंदिर तक की जर्जर सड़कों व सीवर की हालत ठीक नहीं है। इसे अगर दुरुस्त नहीं किया गया तो सत्याग्रह जारी रखेंगे। बताया कि जाफरा बाजार चौराहे पर नगर निगम का सीवर है। यह 15 वर्षों से खराब है। इसकी वजह से नाली की गंदगी सड़क पर ही बहती है। आने-जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल राहगीर करते हैं।

समाजसेवी सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि यदि जाफरा बाजार की समस्याओं का हल नहीं निकाला गया तो बड़ा आंदोलन होगा। नगर निगम के आला अधिकारी जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय पार्षद संजीव सिंह सोनू, आदिल अमीन, त्रिभुवन गुप्ता, आफताब अहमद , मुर्तजा हुसैन रहमानी, अहमद हसन, कैश अख्तर, इंद्रासन शर्मा, रामभुआल गुप्ता, गजेंद्र मणि त्रिपाठी. महफूज अली, शादाब, बदरूल हक, असीर अहमद कल्लन, विजय गुप्ता, हफीजुल्लाह खान, गुलाम अली खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


15 वर्ष से अधिक का समय हो गया है लेकिन इलाके की जर्जर सड़कें और नालियां दोनों ही खराब हैं। इस बार अगर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और आगे बढ़ाया जाएगा।
डॉ सुधाकर पांडेय, समाजसेवी

नगर निगम का सीवर वर्षों से चोक है। नाली की गंदगी सड़क पर बहने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की गई। जबतक समस्या दूर नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सैय्यद इरशाद अहमद, समाजसेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें