फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. विवेक अध्यक्ष व शुभम मंत्री मनोनीत

Thu, 02 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-एबीवीपी की महानगर कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर की सत्र 2023-24 के लिए जिला पंचायत सभागार में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. विवेक शाही को महानगर अध्यक्ष व गोविवि के एमए के विद्यार्थी शुभम गोविंद राव को महानगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवीन कार्यकारिणी की घोषणा अभाविप गोरक्षप्रांत के कोषाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी डाॅ. सुजीत चौधरी ने की। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में महानगर उपाध्यक्ष के रूप में डाॅ. अर्जुन सोनकर, अर्चना सिंह, डाॅ. प्रसून मल्ल, डाॅ. हरिकेश तिवारी, डाॅ. एसके सिंह, डाॅ. प्रभात कुमार राय और डाॅ. संजय पांडेय के नामों की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार महानगर सहमंत्री की जिम्मेदारी अभिषेक मौर्या, अमन सिंह, राधा रौनियार, संपदा द्विवेदी, सांची सिंह और तान्या धर द्विवेदी को सौंपी गई।
अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव रचनात्मक कार्य करती है। अभाविप गोरक्षप्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही गुरुओं द्वारा अपने छात्रों को प्रेरित करते हुए राष्ट्र के उत्थान एवं रक्षा के लिए प्रेरित करने की परंपरा रही है।
इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव, प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ.स्मृति मल्ल, डाॅ. वेद प्रकाश राय, अभिनव सिंह तथा अंकित मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें