फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ''''सेवा व सहयोग की भावना विकसित करता है स्काउट-गाइड''''

Thu, 02 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सभागार में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के जिला परिषद की बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। स्काउटिंग गाइडिंग संस्था द्वारा सेवा और सहयोग की भावना विकसित की जाती है। जिससे विद्यार्थी को एक अच्छा इंसान बनने में सहायता मिलती है। परिवार समाज और राष्ट्रीय जीवन के समक्ष आने वाली चुनौतियां का सामना करने में स्काउट्स गाइड्स पूरी तरह सक्षम होते हैं।
ये बातें सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दूबे ने कहीं। वह बुधवार को भारत स्काउट और गाइड की एमपी इंटर काॅलेज सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्र भक्ति सेवा व मानवीय मूल्य का बीजारोपण करने में स्काउटिंग सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्य आयुक्त डाॅ. अरुण कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की रीति, नीति और उपलब्धियों पर चर्चा की। संचालन जिला स्काउट कमिश्नर डाॅ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में रामजन्म सिंह, रामनाथ गुप्त, अभिषेक पांडेय, नौशाद अली सिद्दीकी, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें