फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाथपंथ और नाथ योग दर्शन पर शोध करेंगे डॉ. सुबोध

Sat, 08 Aug 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
डॉ सुबोध कुमार मिश्र
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), नई दिल्ली ने इतिहासकार डॉ. सुबोध कुमार मिश्र को बृहद शोध परियोजना के लिए चार लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। डॉ. सुबोध मिश्र महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुबोध ‘भारतीय संस्कृति में नाथपंथ एवं नाथ योग दर्शन’ विषय पर शोध करेंगे। अब तक उनके 45 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वह 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा वह दो अंतरराष्ट्रीय और छह राष्ट्रीय संगोष्ठियों के संयोजक रह चुके हैं। वर्तमान में वह भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) से अनुदानित ‘प्राचीन भारतीय गणराज्यों एवं जनजातीय मुद्राओं का ऐतिहासिक अध्ययन’ विषयक शोध परियोजना पर भी कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्हें आईसीएचआर से दो वर्ष के लिए जेआरएफ अध्येतावृत्ति भी मिली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें