फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में बोरे में बंधा महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। राप्ती नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित कर शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

यह मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरियारपुर के टोला अतरौलिया के पास का है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव बोरे में भरा हुआ था और उसमें ईंट बांधकर नदी में फेंका गया था। इससे हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस महिला की बीमारी से मौत के बाद शव को जल में प्रवाहित किए जाने की आशंका भी जता रही है।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। थाना प्रभारी सूरज सिंह के अनुसार, मृतका ने क्रीम रंग की साड़ी और लाल ब्लाउज पहन रखा था। उसके पैरों में पायल और जूते, कानों में सोने के फूल तथा नाक में नथ मिली है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें