गोरखपुर। इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए) की गोरखपुर सिटी ब्रांच की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया है। एम्स गोरखपुर के एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार शर्मा को ब्रांच का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉ. अजय शुक्ला सचिव निर्वाचित हुए हैं।
डॉ. शैलेंद्र उपाध्याय को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. अभिनीत बाजपेयी और डॉ. सुहास मल्ल को वैज्ञानिक सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. दीपक मोदी, डॉ. संजय दीक्षित, डॉ. इमरान अहमद, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. विकास नारायण सिंह, डॉ. निधि दुबे और डॉ. गौरव सिंह भी शामिल हैं।
बैठक में शैक्षणिक व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और संगठन की भावी गतिविधियों पर चर्चा हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संतोष शर्मा ने कहा कि संगठन को चिकित्सा शिक्षा, शोध और आपसी सहयोग का सक्रिय मंच बनाया जाएगा। साथ ही सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट और सुरक्षित एनेस्थीसिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सचिव डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि युवा चिकित्सकों को शैक्षणिक गतिविधियों और शोध में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।