फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आरएमडी अग्रवाल मानसिक रूप से परेशान, इलाज की जरूरत: फतेहबहादुर

Sat, 29 Aug 2020 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विधायक फतेहबहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्यनगर मंडल से भाजपा महामंत्री चतुर्भुज प्रसाद और नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल के वायरल ऑडियो पर विवाद थमा नहीं है। कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह ने शुक्रवार को नगर विधायक पर तीखा पलटवार किया। विधायक ने कहा कि जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करके डॉ. आरएमडी अग्रवाल के मानसिक जांच की मांग करेंगे। वह मानसिक रूप से परेशान हैं। एक शिक्षित विधायक इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं दे सकते हैं।  

विज्ञापन


 कैंपियरगंज से भाजपा विधायक ने शुक्रवार को एक समाचार चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विधायक ने कहा है कि मोदी-योगी की सरकार जीरो टालरेंस पर चल रही है, फिर भी गोरखपुर के सम्मानित विधायक गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। आरोप लगाकर सरकार व पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। भाजपा में रहकर विरोध करना उचित नहीं है। 

हम सबने मांग की है कि नगर विधायक पहले अपने पद से इस्तीफा दें, फिर विरोध करें। फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि नगर विधायक ने भ्रष्टाचार के जो भी आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं। तथ्यों से परे हैं। न ही कोई जांच हुई थी और न ही कोई जांच लंबित है। भाजपा से ही 2002 में पनियरा से चुनाव लड़कर जीता था। अब भी भाजपा से विधायक हैं। मानसिक स्थिति ठीक होती तो नगर विधायक ऐसा बयान नहीं देते। जब तक सीएमओ मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र नहीं देंगे, तब तक नगर विधायक के किसी बात का जवाब नहीं देंगे। 
विज्ञापन


गलत मानसिकता को दर्शाता है बयान
जाति की बात करना गलत मानसिकता को दर्शाता है। पूरे यूपी में विकास की बात हो रही है। ऐसे में नगर विधायक जाति की चर्चा कर रहे हैं। वह गोरखपुर में विकास कार्यों का सारा श्रेय लेना चाहते हैं लेकिन जनता देने को तैयार नहीं है।  
विपिन सिंह, विधायक गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र

फतेहबहादुर सिंह किसी एक पार्टी में नहीं रहे हैं। कांग्रेस, बसपा, लोकतांत्रिक कांग्रेस व एनसीपी से भाजपा में आए हैं। जब वनमंत्री थे तो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। वह शहर विधानसभा क्षेत्र के बारे में क्या जानते हैं? अपने क्षेत्र की जनता के किन मामलों को विधानसभा में उठाते हैं? मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बोलता मैं हूं लेकिन कष्ट इन्हें होता है। एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने इन्हें अलग-अलग शब्दों से नवाजा था।   
-डॉ. आरएमडी अग्रवाल, नगर विधायक भाजपा

नगर विधायक: नोटिस के बाद भी सोशल मीडिया पर सक्रियता
सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट डालने के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई ने भले ही नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस दिया है लेकिन उनकी सक्रियता शुक्रवार को भी जस की तस बनी रही। नोटिस मिलने के बाद भी नगर विधायक फेसबुक पेज पर कई पोस्ट डाले हैं। इसके जरिए शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन पर निशाना साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें