फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिटायर दरोगा समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहित की तहरीर पर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा। क्षेत्र के डुमरी खुर्द निवासी सेवानिवृत दरोगा समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के रामपुर पट्टी नटवलिया निवासी हरिनंदन की बेटी उजाला की शादी 16 जून 2023 को चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी सेवानिवृत दरोगा नंदलाल के पुत्र अनिल कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोग एक बाइक और सात लाख रुपये नकद की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। आए दिन दहेज के लिए विवाहिता को मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि हमारे ससुर नंदलाल चौरीचौरा थाने से रिटायर दरोगा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी हमारी फरियाद को अनसुना कर दिया जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही नंदलाल ने कुछ लोगो पर लूटपाट करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। विवाहिता उजाला की तहरीर पर पुलिस ने ससुर नंदलाल, पति अनिल कुमार, सास राबड़ी देवी समेत अन्य अज्ञात लोगो पर दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें