फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ गया शौक: मैच का एप डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.45 लाख रुपये- साइबर सेल में शिकायत

Wed, 12 Aug 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने मैच देखने के लिए मोबाइल में एक एप डाउनलोड किया था। कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया। अगले दो दिनों तक मोबाइल अपने आप बंद और चालू होता रहा। 24 जुलाई को बैलेंस चेक करने पर खाते से रुपये कटने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैच देखने के लिए मोबाइल में एप डाउनलोड करना सहजनवां के माटगांव निवासी प्रमेंद्र कुमार को महंगा पड़ गया। उनके बैंक खाते से दो बार में 1.45 लाख रुपये से अधिक कट गए। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक, साइबर सेल और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


प्रमेंद्र के मुताबिक, उनका इंडियन बैंक की गोरखनाथ शाखा में बचत खाता है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को खाते से 96,666 रुपये और इसके बाद 32 जुलाई को 49,000 रुपये कट गए। हालांकि मोबाइल में लगातार आ रही परेशानी के कारण उन्हें तत्काल रकम कटने की जानकारी नहीं हो सकी।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने मैच देखने के लिए मोबाइल में एक एप डाउनलोड किया था। कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया। अगले दो दिनों तक मोबाइल अपने आप बंद और चालू होता रहा। 24 जुलाई को बैलेंस चेक करने पर खाते से रुपये कटने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

प्रमेंद्र का कहना है कि उन्होंने किसी को बैंक खाते से संबंधित जानकारी नहीं दी थी। उन्हें आशंका है कि मैच देखने के लिए डाउनलोड किया गया एप फर्जी था और उसके जरिये मोबाइल में सेंध लगाकर खाते से रकम निकाली गई।

उन्होंने मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। प्रमेंद्र वर्तमान में जटेपुर, गोरखनाथ क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने लोगों से अनजान एप डाउनलोड नहीं करने और मोबाइल में बैंकिंग से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें