फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद: बेलमा गांव में मायके-ससुराल पक्ष में मारपीट, कई घायल; 12 हिरासत में

Wed, 12 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैंपियरगंज

सार

सोमवार शाम किसी बात को लेकर प्रमिला और उनकी बेटी से सदस्यों का विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान बेटी को दो थप्पड़ मार दिए गए। इससे नाराज प्रमिला ने मायके फोन कर घटना की जानकारी दी और परिजन को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में प्रमिला, उनकी बेटी संजना और चाचा रामजग समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक विवाद में महिला के मायके वालों को बुलाने के बाद मंगलवार सुबह ससुराल पक्ष से मारपीट हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान महिला का भतीजा अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से पांच बाइक भी बरामद की गई हैं।

मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बेलमा गांव का है। रामसमुझ और बेचन यादव सगे भाई हैं। रामसमुझ की शादी करीब 25 वर्ष पहले राजपुर गांव के पोखरवा निवासी प्रमिला यादव से हुई थी। दोनों की तीन बेटियां हैं। वहीं, बेचन के केवल पुत्र हैं। दोनों भाइयों के परिवार एक ही जगह रहते हैं। बताया गया कि सोमवार शाम किसी बात को लेकर प्रमिला और उनकी बेटी से सदस्यों का विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद के दौरान बेटी को दो थप्पड़ मार दिए गए। इससे नाराज प्रमिला ने मायके फोन कर घटना की जानकारी दी और परिजन को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में प्रमिला, उनकी बेटी संजना और चाचा रामजग समेत कई लोग घायल हो गए।

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायल खतरे से बाहर हैं। घटनास्थल से पांच बाइक बरामद कर कब्जे में ली गई हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें