फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डबल मर्डर केस में जांच निर्णायक मोड़ पर, तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरी-चौरा थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। तीन संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है, जबकि शेष तीन अन्य लोगों का परीक्षण सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा होने वालों में मृतका की बड़ी बेटी खुशबू, गांव का कोटेदार सूरज और उसका बेटा सुरेंद्र शामिल हैं। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पांच जनवरी को गाजियाबाद पहुंची। जहां वादी खुशबू, तीन नामजद आरोपियों और दो अन्य संदिग्धों का पॉलीग्राफ परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी और आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी।

29 मार्च 2025 की रात करीब 1:30 बजे चौरी-चौरा क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में मां-बेटी की हत्या हुई थी। बदमाशों ने घर के भीतर सो रही पूनम और उसकी छोटी बेटी अनुष्का की गड़ासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के समय घर में मौजूद पूनम की बड़ी बेटी खुशबू को हमलावरों ने दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल फोन अपने साथ ले गए थे, जो करीब एक सप्ताह बाद गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला था। खुशबू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसने कमरे के दरवाजे के छेद से हमलावरों को देखा था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सूरज, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि विवेचना के दौरान पुलिस को कई ऐसे बिंदु मिले, जिनमें वादी के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियां आपस में मेल नहीं खा रही थीं। इसी कारण वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से सच और झूठ के बीच का अंतर स्पष्ट होगा और हत्याकांड की साजिश में शामिल लोगों की वास्तविक भूमिका सामने आ सकेगी।


न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी तरह वैज्ञानिक आधार पर की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- ज्ञानेंद्र प्रसाद, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें