फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टिंकू और डायना ने बैरक में रची थी साजिश, देवरिया में लिखी डकैती की पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर डकैती के आरोपी डायना, टिंकू और तेजू की मुलाकात जेल में हुई थी। वहीं से इन्होंने साजिश रची थी कि बाहर आने के बाद लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देंगे। बाहर आने के बाद देवरिया स्थित किराये के कमरे में डायना और टिंकू ने डकैती की साजिश रची थी। यहीं पर गिरोह के सभी गुर्गों को काम बांटा गया था।
विज्ञापन

राजकुमार उर्फ तेजू पर लूट, चोरी और डकैती के 13 मामले दर्ज हैं। आखिरी बार वह कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल में बंद था। वहीं पर उसकी मुलाकात रामरक्षा और डायना से हुई। डायना और टिंकू ही वारदात के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद ये नई वारदातों को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे। रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती से पहले डायना ने रेकी की थी। उसे रास्ते के बारे में सटीक जानकारी थी।
डायना और रामरक्षा ने सीमेंट व्यापारी को रुपये लेकर जाते देखा था। इसके बाद उसके पीछे गए। वहां देखा कि कुछ अच्छे घर हैं, जहां नकद और जेवर हो सकते हैं। उनको यह पता था कि आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इस वजह से वह आसानी से भागने में कामयाब रहेंगे। अब पकड़े जाने के बाद एक बार फिर सभी आरोपी जेल भिजवा दिए गए हैं। अभिषेक पर तीन और धनंजय पर पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



100 बदमाशों की खंगाली कुंडली
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि वारदात के बाद हाल ही में जमानत पर आए बदमाशों की कुंडली खंगाली गई। लूट, डकैती, चोरी में छूटकर आए करीब 100 आरोपियों और उनके जमानतदारों का वेरिफिकेशन किया गया। इसी में डायना और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। जांच के दौरान करीब 200 नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली गई। इसके साथ ही जोन में हुई ऐसी वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई गई। वहीं, सात टीमों ने करीब एक हजार घंटे की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है।


पर्दाफाश करने वाली टीम पुरस्कृत
वारदात का पर्दाफाश करने वाली टीम के लिए एसएसपी/डीआईजी राजकरन नय्यर ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में इंस्पेक्टर बड़हलगंज सुनील कुमार राय, इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह, निरीक्षक नीरज कुमार राय, थानाध्यक्ष एम्स संजय कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष रामगढ़ताल नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह, एसआई राजमंगल सिंह, छोटेलाल राय, इंद्रसेन सिंह, पुरुषोत्तम आनंद सिंह, रेलवे चौकी प्रभारी सुधांशु सिंह, गोलघर चौकी प्रभारी अवनीश पांडेय, उप निरीक्षक आशीष दुबे, रवि प्रकाश सिंह, अजय सिंह सहित 42 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें