फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जा रही थी डबल डेकर बस, अनियंत्रित होकर गोरखपुर में पलटी

Sun, 22 Mar 2020 02:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दिल्ली से गोरखपुर आ रही डबल डेकर प्राइवेट बस खोराबार के बलरामपुर के पास फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग चोटिल हो गए, जिसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस सुबह छह बजे के करीब बलरामपुर गांव के पास स्थित गुरूदेव पेट्रोल पंप मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। बस की स्पीड कम थी मगर वह अचानक पलट गई।

बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पास में ही ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और चोटिल हुए लोगों को पास के एक अस्पताल में पहुंचाकर मलहम पट्टी कराया है। बस में 80 यात्री सवार थे। पुलिस ने बस मालिक से बातचीत कर दूसरी बस मंगाई और फिर यात्रियों को रवाना कर दिया गया। करीब चार घंटे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें