फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू : दिनभर सूनी पड़ी रही गोलघर बाजार की सड़कें, न दुकानें खुली, ना लोग दिखे

Sun, 22 Mar 2020 02:24 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोलघर में बंद दुकान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

 जनता कर्फ्यू के समर्थन में गोलघर व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। हालांकि रविवार के दिन गोलघर की अधिकतर दुकानें बंद ही रहती हैं लेकिन जनता कर्फ्यू के दिन दुकानों से लेकर सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


गोलघर व्यापार मंडल की तरफ से शनिवार को ही बंदी का समर्थन किया गया था। अध्यक्ष अभिषेक शाही ने बताया कि सभी दुकानों को पूरी तरह बंद किया गया है। दुकानें बंद होने और पहले से ही जनता कर्फ्यू की जानकारी होने की वजह से सड़कों पर लोग नहीं दिखे। सिविल लाइंस रोड की भी दुकानें पूरी तरह बंद थी।

ऐसे ही विजय चौराहा, बक्शीपुर, टाउनहाल समेत अन्य सभी जगहों पर व्यापारियों ने जनता कर्फ्यू के समर्थन में दुकानें बंद रखी।

सुबह नहीं लगी दूध की दुकान
जनता कर्फ्यू को लेकर सुबह गोलघर की दुकानों पर लगने वाली दूध की दुकान भी नहीं लगी थी। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक दूध की गाड़ी बाजार में खड़ी हो जाती थी।  कुछ लोग वहीं से ताजा दूध खरीदते थे तो शहर के अलग अलग इलाकों के दुकानदार भी दूध के पैकेट खरीदकर ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष कंपनी के अमित ने बताया कि व्यवसाय से जरूरी कोरोना के प्रति जागरूकता में भागीदारी करना है। इसलिए जनता कर्फ्यू के दिन दुकानों को बंद रखा गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें