फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पूर्वांचल की धरोहर है दूरदर्शन रिले केंद्र, होगी सरकार से बात

Thu, 30 Sep 2021 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

उल्लेखनीय है कि बस्ती में दूरदर्शन रिले केंद्र की स्थापना तत्कालीन विधायक वर्तमान सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की पहल पर यहां हुई थी। तब इसको लेकर लोगों में उत्साह था।
विज्ञापन
जगदंबिका पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती मंडल के दिग्गज नेता डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने दूरदर्शन रिले केंद्र को बंद किए जाने पर अपनी बात रखी है। बोले यह पूर्वांचल की धरोहर है। 1989 में तो इसे औपचारिक रूप से यहां स्थापित किया गया था, मगर उस समय ही इसके स्थापना को लेकर यह विचार बना था कि इसे विकसित कर प्रोडेक्शन सेंटर बना दिया जाएगा, मगर अब जब केंद्र सरकार इसके बंदी का निर्णय लिया है तो इसे संरक्षित करने की पहल की जाएगी। पूर्वांचल के अति महत्वपूर्ण इस  केंद्र के लिए भारत सरकार से बातचीत होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बस्ती में दूरदर्शन रिले केंद्र की स्थापना तत्कालीन विधायक वर्तमान सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की पहल पर यहां हुई थी। तब इसको लेकर लोगों में उत्साह था। शुरूआती दौर में केवल 100 वाट का लाइसेंस होने के कारण यह केवल शहरी क्षेत्र में संचालित होता था, मगर धीरे-धीरे इसकी क्षमता बढ़कर 500 वाट कर दी गई, जिससे इसकी परिधि 35 किमी हो गई।

पहले तो केवल दिल्ली से प्रसारण होता था, मगर बाद में लखनऊ से भी इसे जोड़ दिया गया। कोरोना की दूसरी लहर में इसे शैक्षिक कार्य के लिए प्रयोग किया जाने लगा था। इसके बंदी के निर्णय पर सांसद पाल ने कहा कि शासन का निर्णय जो भी है। अब इसके संरक्षण की पहल की जाएगी। बस्ती की पहचान को धरोहर के रूप में सम्मान मिले इसका पूरा प्रयास करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें