हर घर से अलग-अलग कूड़ा लेंगे ड्राइवर
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार सभी ड्राइवरों को निर्देशित किया गया कि वे सीधे घरों से ही गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग लेंगे।
ड्राइवरों और सहायकों को मिलेगा कूड़ा उठाने के लिए बोनस
घर-घर से कूड़ा उठाने के कार्य में लगे ड्राइवरों को ड्रेस, रजिस्टर एवं रसीद बुक दी जाएगी। ड्राइवर घरों से कूड़ा इकट्ठा कर घरों के मालिकों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर आदि विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करेंगे। अधिकारी क्रास चेक भी करेंगे। माह के 01 एवं 02 तारीख के बीच डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराए गए प्रत्येक घरों से 100 रुपये की धनराशि लेकर उन्हें रसीद की एक प्रति देंगे। यह राशि नगर निगम कोष में जमा होगी। वहीं, प्रत्येक ड्राइवरों को उनके द्वारा जमा कराई गई राशि का 10 प्रतिशत बोनस के रूप में सैलरी के साथ अलग से दिया जाएगा।