फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: विश्व रक्तदाता दिवस पर करें रक्तदान, एक यूनिट रक्त बचाता है चार जिंदगियां

Tue, 13 Jun 2023 02:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान करने वाले लोगों को विशेष प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अंबुज श्रीवास्तव और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पा वहिकर ने बताया कि रक्तदाता दिवस के मौके पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक लोग रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के मौके पर रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल करें। एक यूनिट रक्तदान चार जिंदगियां बचाता है। रक्तदान से कोई भी नुकसान नहीं होता है। इसलिए इसका हिस्सा जरूर बनें। अमर उजाला फाउंडेशन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के सहयोग से ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान करने वाले लोगों को विशेष प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अंबुज श्रीवास्तव और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पा वहिकर ने बताया कि रक्तदाता दिवस के मौके पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक लोग रक्तदान कर सकते हैं।

बीआरडी में एक माह तक चलेगा रक्तदाता जागरूकता अभियान
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक माह तक रक्तदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर बुधवार (14 जून) से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगा। अभियान में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग आयोजन भी किए जाएंगे। यह फैसला सोमवार को मेडिकल कॉलेज में हुई बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कलयुग का 'लाडला': शराब कम पीने की नसीहत देना पड़ा भारी, नाराज बेटे ने रॉड से मारकर मां-बाप के हाथ तोड़े
विज्ञापन


डॉ. शिल्पा वहिकर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए स्वयंसेवी संगठन, एमबीबीएस, डीएमएलटी, नर्सिंग कॉलेज व फार्मेसी कॉलेज के छात्रों से भी संपर्क करेगा। इसके अलावा जूनियर व सीनियर रेजिडेंट छात्रों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। बैठक में पैथोलॉजी विभाग, ब्लड बैंक और नेहरू अस्पताल प्रशासन के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें