पीपीगंज नगर अध्यक्ष को गोरखपुर की टीम ने गुरुवार को उनके आवास पर चेकअप किया और उन्हें 14 दिन तक घर में रहने की हिदायत दी। मिली जानकारी के अनुसार नगर अध्यक्ष गंगा जायसवाल पिछले हफ्ते किसी कार्यवश असम गए हुए थे।
इस दौरान पूरे देश में कोरोना वायरस फैल रहा था। नगर अध्यक्ष असम से वापस लौट कर घर पर ही रह रहे थे कि किसी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को मोबाइल के जरिए दे दी।
जिला प्रशासन ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डाक्टरों की एक टीम नगर पीपीगंज भेज कर अध्यक्ष के आवास पर उनकी जांच करवाई। टीम की अगुआई डॉ. मुनीर कर रहे थे। उन्होंने नगर अध्यक्ष को 14 दिन तक घर से बाहर निकलने को मना करते हुए घर में ही रहने की हिदायत दी।
इससे पहले जिले में लॉकडाउन होने पर वे अपने घर सस्ती लोकप्रियता हाशिल करने के लिए नगर वासियों को बुलाकर शासन द्वारा मिलने वाली सुविधा के संदर्भ में लिस्ट भी बनवाये, इस घटना को सूचना पीपीगंज पुलिस को देने पर पुलिस ने लोगों को उनके आवास पर पहुंच फटकार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में धारा 144लागू है, सभी लोग अपने घरों में ही रहें।