फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों या एंबुलेंस में बैठे लोगों की जांच के बिना नहीं मिलेगा शहर में प्रवेश, सभी चेकपोस्ट पर तैनात किए गए डॉक्टर

Wed, 29 Apr 2020 10:20 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
तीन दिनों के अंदर दिल्ली से मरीजों को लेकर आईं दो एंबुलेंस शहर में बिना जांच के प्रवेश कर गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता लेते शहर के बाहर हर चेकपोस्ट पर एक-एक डॉक्टर की तैनाती कर दी है। अब बाहर से आने वाली हर गाड़ियों या एंबुलेंस में बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी, उसके बाद ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने दी। उन्हाेंने बताया कि रेलवे व एयरफोर्स अस्पताल में अब जो भी बाहर के मरीज आएंगे, उनकी सूची मांगी गई है, जिससे उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा सके।

सभी स्वास्थ्यकर्मी को आरोग्य सेतु एप इंस्टाल कराया जाएगा
कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य सेतु एप से संबंधित जानकारियों का पोस्टर लगवाने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों के माेबाइल में अनिवार्य रूप से एप को डाउनलोड करने को कहा है। मरीजों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। यह जानकारी एसीएमओ चिकित्साधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने दी है। बताया की सभी प्राइवेट डॉक्टरों को निर्देशित किया गया कि वह लोग मरीजों को इसके बारे में बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें