क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. विजय चहल ने खेलो इंडिया के तहत क्रीड़ा परिषद को फंड दिलाने की मांग की। इस दौरान पूर्णिमा पांडेय, प्रद्युम्न सिंह, अंकिता, नवनीत सिंह, दीक्षा, अंकिता, पूनम पांडेय, शुभम गोविंद राव, संदीप यादव आदि ने बॉक्सिंग, रनिंग ट्रैक सिंथेटिक, क्रिकेट कोच, फेलोशिप अवार्ड को लेकर सुझाव दिए। सांसद ने इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। आभार ज्ञापन डॉ. मनीष पांडेय ने किया।
इसे भी पढ़ें- खतरे के निशान से 56 सेमी ऊपर बह रही है राप्ती नदी, बेकाबू हो सकते हैं हालात
इस अवसर पर प्रो. सुधा यादव, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. उमेश यादव, प्रो. सुभी धुसिया, प्रो. दिनेश यादव, प्रो. अनिल यादव, प्रो. प्रत्युष दूबे, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. टीएन मिश्रा, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. लक्ष्मी मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाद कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने खिलाड़ियों और शिक्षकों के सुझाव सुने और क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला से सुझाव मांगा। कहा कि मुझे प्रस्ताव शीघ्र भेजें, ताकि मैं इसके लिए प्रयास कर सकूं।