फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Tips: पड़ोसी निकला कोरोना पॉजिटिव तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये उपाय

Sun, 03 May 2020 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

वेरी माइल्ड कोविड-19 (पॉजिटिव मरीज के पड़ोस में रहने वाले लोग) के मामलों में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी पूर्वक आइसोलेट के जरिए ऐसे लोग कोरोना संक्रमित मरीज से बच सकते हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी की है।

विज्ञापन


बताया है कि घर पर आइसोलेट होकर लोग संक्रमण से पूरी तरह से बच सकते हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। संक्रमितों को संक्रमण के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है।

इसमें वेरी माइल्ड, माइल्ड, मॉडरेट एवं सीवियर कोविड-19 संक्रमण शामिल है। माइल्ड मामलों के लिए कोविड केयर सेंटर, मॉडरेट के लिए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर  एवं सीवियर कोविड-19 संक्रमण मामलों के लिए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों में होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है। बताया कि यह नीति अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे देशों में काफी सफल रही हैं।

विज्ञापन

होम आइसोलेशन के लिए जरूरी नियम

  • मेडिकल ऑफिसर की ओर से वेरी माइल्ड कोविड-19 की पुष्टि की गई हो।  
  • ऐसे व्यक्तियों के घर पर होम आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध हो।
  • होम आइसोलेशन के दौरान 24 घंटे देखभाल करने वाला कोई व्यक्ति उपलब्ध हो।  
  • आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर उसे हमेशा एक्टिव रखना जरुरी है।
  • मरीज की स्वास्थ्य स्थिति से जिला सर्विलांस पदाधिकारी को अवगत कराते रहना।  
  • होम आइसोलेशन में गए व्यक्ति को सेल्फ आइसोलेशन अंडरटेकिंग फॉर्म भरना।  

इन परिस्थितियों में चिकित्सकीय सलाह लेना जरुरी
यदि व्यक्ति को सांस लेने में अधिक तकलीफ हो रही हो, सीने में निरंतर दबाव या दर्द हो रहा हो। मानसिक संशय बढ़ रहा हो या सोचने में दिक्कत हो रही हो, यदि चेहरा या होंठ नीले पड़ रहे हो तब डॉक्टरों की सलाह आवश्यक है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें