फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान न करें उजागर, ऐसे करें उनका सम्मान

Wed, 06 May 2020 12:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीत लेने वाले मरीजों और उनके परिवार के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न करें। मरीजों के ठीक होने के बाद उनका सम्मान करें। कोरोना मरीजों की पहचान तो बिल्कुल न करें। इस बीमारी से कोई भी संक्रमित हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतते हुए लोगों को सहयोग करें।

विज्ञापन


यह बातें सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने मंगलवार को कही है। कहा कि कोरोना संक्रमण से अधिकांश लोग ठीक हो जाते हैं। इसलिए इसलिए मरीजों से कोई भेदभाव न करते हुए उनका सहयोग करें। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए लोगों की मदद की बात कही है।

उन्होंने कहा है कि जो भी आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, उनका सहयोग करते हुए उनका हौसला अफजाई करें। सरकारी स्रोतों, स्वास्थ्य मंत्रालय या डब्ल्यूएचओ की प्रामाणिक जानकारी ही सोशल मीडिया पर साझा करें।
विज्ञापन


कोई जानकारी साझा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। इसके अलावा क्वारंटीन में रहने वालों की पहचान सोशल मीडिया पर बिल्कुल साझा न करें। कोविड-19 के मरीजों को कोरोना विजेता के रूप में संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाएं। जिससे की कोरोना की लड़ाई में जीत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें