फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: सुबह चना खाने के बाद तुरंत ना खाएं ये दो चीजें, जानिए क्यों डॉक्टर दे रहे हैं ये सलाह

Tue, 06 Jul 2021 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

चने में कई पोषक तत्वों के साथ विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग प्रकार से लाभदायक हैं।
विज्ञापन
चना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छी सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है संतुलित आहार। अक्सर लोग सुबह खाली पेट भीगे चने खाते हैं, यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन कभी-कभी जाने-अनजाने में यह चीज हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो जाती है। यह जानकारी फिजिशियन डॉक्टर गौरव पांडेय ने दी है।

विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि बहुत से लोग हिमोग्लोबिन बढ़ाने और हाजमा दुरुस्त रखने के लिए रात में चने भिगो देते हैं और अगली सुबह वह भीगे हुए चना खाते हैं। भीगे हुए चने खाना बहुत अच्छी बात होती है, इससे आपके शरीर में खून की वृद्धि होती है और आप फिट भी रहते हैं। लेकिन यह खाने के बाद दो चीजें नहीं खानी चाहिए।

डॉक्टर गौरव पांडेय ने बताया कि सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने के बाद कभी भी आचार का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आचार को गलाने के लिए उसमें सिरका डाला जाता है और इसे चने के बाद खाना मतलब पेट में जहर बनने के बराबर होना। इससे हार्ट की बीमारी भी हो सकती है और कई बार तो हार्ट अटैक भी आ जाता है। इसके अलावा सीने में भी लगातार जलन और दर्द बना रहता है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी चीज करेला है। सुबह भीगे हुए चने खाने के बाद करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसर, भीगे हुए चने में जो ऑक्साइड पाया जाता है बिल्कुल वही करेले में भी पाया जाता है, लेकिन दोनों में अंतर ये होता है कि भीगे हुए चने में पाया जाने वाला ऑक्साइड लेवल बहुत कम होता है और करेले में पाया जाने वाला ऑक्साइड लेवल उससे ज्यादा होता है। इसकी वजह से यह हमारे शरीर में जा कर मिक्स होकर जहर बना सकता है। इस जहर का रिएक्शन धीरे-धीरे होता है और गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें